फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा

Sun, 07 Sep 2025 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़

सार

Jharkhand: फरार होने की जल्दबाजी में अपराधियों का एक पिस्टल मौके पर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम रामगढ़ में जीएस ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर लाखों रुपये की लूट की वारदात हुई। विरोध करने पर दुकान के मैनेजर आशीष कुमार को अपराधियों ने पिस्टल की बट से घायल कर दिया।

फरार होने की जल्दबाजी में अपराधियों का एक पिस्टल मौके पर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


पढ़ें राजधानी में अपराधी बेलगाम, दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरा घायल

मीडिया से बात करते हुए मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि मैं दुकान बंद करने ही वाला था कि तभी तीन लोग हथियार लहराते हुए पहुंचे और रुपये व जेवरात की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुझे पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और लगभग पांच लाख रुपये नकद व सोना-चांदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद शहर के अन्य ज्वेलरी दुकानदारों में दहशत फैल गई है। व्यापारी अपनी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें