फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली से घायल; दो गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 09:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: आरोपी सोनू की निशानदेही पर पुलिस टीम बालसिरिंग पहुंची। घने जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब पाँच मिनट तक चली मुठभेड़ में आफताब के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के तुपुदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसिरिंग पहाड़ में देर रात रांची पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गिरोह के सदस्य आफताब के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी और नाकाबंदी अभियान शुरू किया। रात करीब दो बजे बालसिरिंग की ओर से गुजरती एक संदिग्ध बाइक को रोकने पर सवार युवक घबरा गया। पूछताछ में उसने बताया कि बाकी साथी बालसिरिंग पहाड़ में ‘पार्टी’ कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं; देवघर सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, नर्स की लापरवाही का आरोप; जांच समिति गठित

आरोपी सोनू की निशानदेही पर पुलिस टीम बालसिरिंग पहुंची। घने जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब पाँच मिनट तक चली मुठभेड़ में आफताब के पैर में गोली लगी। कई अपराधी भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस की सघन घेराबंदी में ज्यादातर को पकड़ लिया गया।

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। जो आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उन्हें पुलिस की सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील भी की। यह गिरोह कुछ दिन पहले डोरंडा इलाके में हुई गोलीबारी और मोनू राय के घर पर फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गिरोह की साजिशों पर बड़ा प्रहार हुआ है और मामले की आगे की छानबीन जारी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें