फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हाथियों के हमले में महिला सहित चार की मौत, पिछले पंद्रह दिनों में 18 ने गंवाई जान

Sat, 10 Jan 2026 04:23 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

झारखंड में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ा है। यही वजह है कि बीते पंद्रह दिनों में हाथियों के हमलों में राज्य में 18 लोगों की जान गई है। ताजा घटना में भी चार लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
वन विभाग - फोटो : दुधवा वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बृृहस्पतिवार रात से हाथियों के अलग-अलग हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम के तिलकुट्टी गांव में एक जंगली हाथी ने शुक्रवार तड़के एक नाबालिग और 40 वर्षीय प्रकाश मालवा को मार डाला। इस दौरान हाथी को भगाने की कोशिश में क्विक रिस्पांस टीम का एक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले में पिछले 15 दिनों में हाथियों के हमले में 18 लोग जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों का क्या कहना है
गढ़वा के चिरका गांव में एक जंगली हाथी ने मिट्टी का घर ढहा दिया, जिससे 52 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की अंतरिम राहत दी है। उधर, हजारीबाग के बनहा गांव में भी शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण हाथी का शिकार हो गया। अधिकारी हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ED raid on I-PAC: ईडी की कार्रवाई के एक दिन बाद आई-पैक की ओर से आई पहली प्रतिक्रिया, छापेमारी को बताया 'असहज करने वाला कदम'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें