फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी से चमका हेमंत सोरेन का चेहरा, पिता का लिया आशीर्वाद, इस अंदाज में साइकिल चलाते दिखे

Mon, 23 Dec 2019 06:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Hemant Soren - फोटो : ANI
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित झामुमो नेता हेमंत सोरेन के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है।  गठबंधन अभी तक सात सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है और 39 सीटों पर आगे चल रहा है। यानि 46 सीटों पर जीत लगभग तय है।
विज्ञापन




जीत की खुशी के बीच हेमंत सोरेन रांची में पिता शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पहले पिता का आशीर्वाद लिया। हेमंत सोरेन यहां बेफिक्र अंदाज में दिखे और परिवार के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साइकिल भी चलाई।
विज्ञापन

 

बता दें कि हेमंत सोरेन ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। दुमका सीट से उन्होंने जीत दर्ज कर ली है और बरहेट में बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें