फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Polls: मायावती ने कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा; कहा- ये पार्टियां आरक्षण विरोधी, बसपा सही विकल्प

Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। ताजा घटनाक्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक रैली के दौरान कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां आरक्षण के मामले में एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश की है। गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के हितों को नजरअंदाज किया है। इस दौरान उन्होंने आरक्षण को लेकर अन्य क्षेत्रीय दलों की आलोचना भी की। 

विज्ञापन


बसपा उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की
बसपा प्रमुख ने कर्पूरी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से बसपा उम्मीदवार शिव पूजन मेहता को समर्थन देने की अपील की। शिव 2014 में पहली बार बसपा के टिकट पर हुसैनाबाद से चुने गए थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग इन जातिवादी पार्टियों से बाहर निकलकर बसपा को समर्थन दें।

राजनीतिक लाभ के लिए आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का लगाया आरोप
मायावती ने कांग्रेस-भाजपा जैसी पार्टियों पर राजनीतिक लाभ के लिए आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के हितों की अनदेखी की है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल पर प्रकाश डाला
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में मायावती ने अपने कार्यकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने सभी समुदायों के विकास के लिए काम किया और गरीबों तथा भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण प्रगति की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो डॉ. बीआर अंबेडकर और कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें