फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड़: पलामू में झाड़-फूंक के शक में बुजुर्ग की हत्या, नौ लोगों पर केस दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 03:41 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला, ब्यूरो, रांची।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के मांगराडीह गांव में सीताराम नामक व्यक्ति की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की बहू रंभा देवी द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सोनू कुमार सहित नौ लोगों को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है। दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


अंधविश्वास और झाड़-फूंक के शक में हमला
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सीताराम अपने घर के दरवाजे पर अपने दो वर्षीय पोते को लेकर बैठे हुए थे। उसी दौरान कुछ लोग अचानक वहां पहुंचे और सीताराम के साथ जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने पहले सीताराम के दोनों हाथ मजबूती से बांध दिए और फिर टांगी से उन पर जानलेवा प्रहार कर दिया। इस भीषण हमले में गंभीर रूप से घायल सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त वहां मौजूद सीताराम की पत्नी धनवंती देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

अस्पताल में युवक की मौत के बाद गहराया विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, मांगराडीह गांव के निवासी महंग राम के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की मंगलवार रात रांची के ऑर्किड अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि सीताराम झाड़-फूंक का काम किया करते थे। विवेक की मौत के बाद गांव में उत्पन्न हुए विवाद को ही सीताराम की हत्या का मुख्य कारण मानकर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक विवेक की मृत्यु और सीताराम की हत्या के आपसी संबंध की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही गहन जांच
मृतक की बहू रंभा देवी के आवेदन पर नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपों की सत्यता, हत्या के पीछे छिपे संभावित कारणों और वारदात में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। अंधविश्वास तथा झाड़-फूंक से जुड़े विवाद की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें