फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड ने 12000 इवीएम मांगे निर्वाचन आयोग से

Mon, 10 Dec 2012 01:26 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड नगर निकाय के वर्ष 2013 में होनेवाले चुनाव इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) से कराये जायेंगे। इसके लिए झारखंड निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से 12 हजार इवीएम मांगे हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसडी शर्मा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले और उनसे झारखंड को इवीएम उपलब्ध कराने का निवेदन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इवीएम उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है। इन इवीएम के लिए आठ हजार बैलेट यूनिट भी मांगी गयी हैं।

ध्यान योग्य है कि इससे पहले साल 2008 में इवीएम की कमी हो गई थी और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक थी। ऐसे में किसी परेशानी से बचने के लिए इवीएम की जगह बैलेट पेपर पर ही चुनाव कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें