फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राजधानी में अपराधी बेलगाम, दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरा घायल

Sun, 07 Sep 2025 09:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: घटना की सूचना मिलने पर रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर शाम करीब 6:45 बजे रातू थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है।

मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायल युवक का नाम राजबल्लभ गोप है, जो जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसकी मां थाना एवं प्रखंड मुख्यालय में सफाईकर्मी के रूप में काम करती हैं। दोनों युवक मूल रूप से चतरा जिले के टंडवा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में रांची में रह रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक प्रदीप लोहरा के घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि राजबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा

घटना की सूचना मिलने पर रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें