फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: गिरिडीह में ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने के मामले में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 08:45 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह/ रांची

सार

झारखंड के गिरिडीह में ट्रक चालक की हत्या मामले पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक धीरज कुमार का शव 16 नवंबर को संत रूपी जंगल के पास से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांचकर किया खुलासा। फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। गिरिडीह के एसपी बिमल कुमार ने बताया कि बिहार के खगड़िया जिले के अलौली-लदौरा गांव निवासी ट्रक चालक धीरज कुमार का शव 16 नवंबर को संत रूपी जंगल के पास से बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रक को 18 नवंबर को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरैयाहाट-हंसडीहा रोड के पास खड़ा हुआ पाया गया।

तकनीकी निगरानी, खुफिया इनपुट और ट्रक मालिक रंजीत रॉय (पश्चिम बर्द्धमान, पश्चिम बंगाल) की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की — जैनुल खान और दाऊद खान (दोनों जारमुने, बगोदर) तथा द्वारिका सिंह (समस्तीपुर, बिहार)।

तीनों आरोपी खुद भी ट्रक चालक हैं और मृतक को अच्छी तरह जानते थे

विज्ञापन

एसपी के अनुसार, "ये तीनों आरोपी खुद भी ट्रक चालक हैं और मृतक को अच्छी तरह जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से इस वारदात की योजना बना रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका इरादा चालक की हत्या कर ट्रक और उस पर लदे आयरन रॉड को लूटने का था, जो हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से बनारस (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था।"


ये भी पढ़ें- स्मृतियां: जब 87 साल के धर्मेंद्र ने खुद को बताया न्यू-कमर, युवाओं को सिखाया- समंदर-ए-शोहरत के साहिल नहीं होते

विज्ञापन
विज्ञापन


आयरन रॉड लदे ट्रक को रोका था
पुलिस ने बताया कि परिचित होने के कारण आरोपियों ने बगोदर के पास चालक धीरज कुमार के आयरन रॉड लदे ट्रक को रोका। तीनों उसके साथ बैठकर शराब पीने लगे और उसे नशीला पदार्थ (गांजा) देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे उसे संत रूपी जंगल ले गए, जहां उसकी पिटाई कर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक और उस पर लदे आयरन रॉड की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें