फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Crime: जमशेदपुर में महिला चौकीदार की निर्मम हत्या, हादसे का रूप देने की साजिश बेनकाब

Tue, 16 Dec 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के लोहनगरी क्षेत्र में महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि हुई और मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के अंतर्गत जमशेदपुर के लोहनगरी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। यहां पोटका थाना में हाल ही में पदस्थापित महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर बड़ासिगदी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

 
सड़क दुर्घटना बताकर गुमराह करने की कोशिश
अपराधियों ने इस जघन्य वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, ताकि हत्या को हादसा दिखाकर जांच से बचा जा सके। घटना की सूचना पोटका थाना को भी प्रारंभ में सड़क दुर्घटना के रूप में ही दी गई थी, जिससे कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बनी रही।
 
पुलिस के पहुंचते ही सामने आई सच्चाई
सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर महिला चौकीदार का शव खून से लथपथ हालत में औंधे मुंह सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखकर पुलिस को तुरंत संदेह हुआ कि मामला साधारण दुर्घटना का नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: दिल्ली प्रवास पर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, झारखंड की राजनीति में अटकलें तेज
 
गले पर धारदार हथियार के निशान
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि महिला चौकीदार की हत्या की गई है। मृतका के गले पर धारदार हथियार से रेतने के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे यह बात पुख्ता हुई कि अपराध सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इसके बाद मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
 
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा और अंचल अधिकारी निकिता बाला घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों तथा अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें