अजय कुमार का स्वागत करते जमशेदपुरवासी
जमशेदपुरवासियों के लिए डॉ. अजय कुमार का स्वागत करना कुछ खास था। अजय कुमार पहली बार लोकसभा सांसद जमशेदपुर से ही निर्वाचित हुए थे और अब झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद जमशेदपुर पहुंचे थे। लोगों ने टाटा पहुंचने पर उनके चाहनेवालों ने उनका सम्मान किया और चार घंटे तक जुलूस निकाला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जमकर स्वागत सत्कार किया। डॉ. अजय कुमार एक खुली जीप में थे और अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका जुलूस आगे बढ़ता गया। जुलूस खरकाई पुल से बिष्टूपुर होते हुए जुगसलाई स्टेशन रोड पहुंचा। वहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की तस्वीर पर फूल और माला चढ़ाएं।
अजय कुमार के स्वागत में पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व प्रदेश सचिव विजय यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र झा ने बिष्टूपुर में जुलूस का स्वागत किया। इनके साथ ही कई स्थानीय नेता अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।