कोरोना वायरस प्रकोप के बीच झारखंड सरकार विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। वहीं, झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 17 सितंबर यानि आज निर्धारित की गई है।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर को शुरू होने वाला है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक कांग्रेस भवन में होगी।
बैठक में भाग लेने के लिए सभी कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को बता दिया गया है। बैठक में जन मुद्दों के साथ योजनाएं कैसे आम आदमी तक पहुंचाई जाएं, इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा उपचुनावों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र कोरोना संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच 23 मार्च को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।
पिछले महीने सरकार ने गरीब लोगों को अनाज और रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया है। साथ ही कृषि के लिए भी बेहतर काम सरकार ने किए हैं। कृषि क्षेत्र में ज्यादातर लोगों को रोजगार मिले ,उसके लिए सरकार काम कर रही है।