फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, विकास योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 20 Aug 2019 03:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के साथ रघुवर दास - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दास ने प्रधानमंत्री को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विकास योजनाओं एवं राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन



मुलाकात के बाद अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री ने लिखा कि वे हमेशा झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखते हैं।

दास ने ट्वीट किया कि 'हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखंड वासियों की समृद्धि के लिए दिन रात जुटे हैं।' 

उन्होंने कहा कि हर पल झारखंड की जरुरतों का ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद जिनके नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें