टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले एक साल से माही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दूर हैं। धोनी को कई दिग्गज हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए।
महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "जन्मदिन पर ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न रहें और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें।"
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी आजकल रांची में अपने फॉर्म हाउस पर कृषि कार्य में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं।