फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, पत्नी और अधिकारियों के परिणाम आने बाकी

Sat, 11 Jul 2020 06:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने अपनी पत्नी और कार्यालय के अधिकारियों के साथ अपने स्वैब नमूने भेजे थे। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और सीएमओ में काम करने वाले अन्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के नमूने लिए।


   
सोरेन ने 8 जुलाई से ही खुद को अपने रांची आवास में क्वारंटीन कर रखा है। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए पेय और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आए।
विज्ञापन


ठाकुर और महतो दोनों का इलाज यहां राजकीय राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में किया जा रहा है। सोरेन ने बयान में कहा कि कोविड-19 परीक्षण अधिक से अधिक लोगों पर किए जाने चाहिए, विशेष रूप से जिनमें लक्षण दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें