फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में दो गुटों के बीच झड़प, आगजनी के बाद इलाके में तनाव; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Wed, 26 Feb 2025 02:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

झारखंड के हजारीबाग में तनाव की खबर है। जानकारी के मुताबिक, डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। बुधवार सुबह हुई घटना में उपद्रवियों ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इलाके में हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं। पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में बुधवार को महाशिवरात्रि पर धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


दोनों तरफ से पत्थरबाजी
हजारीबाग की पुलिस उपायुक्त नैंसी सहाय के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह इचक के डुमरांव गांव में तब हुई, जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने एक स्कूल के सामने धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


हिंदू त्योहारों के दौरान राज्य में तनाव
केंद्रीय मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने पत्थरबाजी की इस घटना पर दुखद बताते हुए राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू त्योहारों के दौरान राज्य में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें