उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादे में विफल रहे हैं। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादों में विफल रही। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी है। वह बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र पर एक हमला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादे में विफल रहे हैं। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी हैं। वह बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र पर एक हमला है।
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि इनके संदेशों को पढ़िए तब आपको पता चलेगा कि केंद्र में शासन करने के साथ-साथ इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं किस तरह से सर चढ़कर बोल रही है। हमें पता है कि यह (भाजपा) कितने निचले स्तर तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पकड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था।