फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या में भाजपा विधायक नामजद

Thu, 23 Mar 2017 05:57 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
विज्ञापन
नीरज सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर - फोटो : facebook
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में भाजपा के विधायक संजीव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि संजीव सिंह के खिलाफ स्वर्गीय निरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, हत्या की जांच के लिए झारखंड सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह के भतीजे नीरज सिंह समेत चार लोगों की मंगलवार की शाम धनबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये सभी फॉर्च्यूनर पर सवार हो घर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 20 से अधिक गोलियां नीरज को लगी थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद धनबाद में गुरुवार को नीरज सिंह के समर्थकों ने शहर में दुकानें और स्कूलों को बंद कराया।

बहरहाल, इस हत्या मामले में झारखंड कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस के सूत्रों का कहना है कि यह हत्या एक परिवार के विवाद का नतीजा हो सकता है। क्योंकि नीरज सिंह कोयला माफिया सूरज देव सिंह परिवार के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें