फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: छात्रवृत्ति और धान क्रय पर आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार

Tue, 09 Dec 2025 09:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन भी हंगामे की पूरी संभावना है। हंसडीहा स्वास्थ्य केंद्र से उपकरण चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने हैं। मंत्री ने 25 करोड़ चोरी के दावे को झूठ बताया और प्रूफ मांगने की चुनौती दी।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज यानी मंगलवार को तीसरा दिन है और आज भी सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के विधायकों का हंगामा करने की पूरी संभावना है। इसमें खासकर छात्रवृत्ति योजना, धान क्रय सहित कई मुद्दे पर एनडीए के विधायक पूरी तैयारी के साथ सरकार को घेरेंगे। हालांकि सदन में छात्रवृत्ति पर आज डिबेट करने की बात कही गई है। लेकिन ऐसा होगा यह बहुत कम ही संभावना है। वहीं, सदन के अंदर और बाहर सत्तापक्ष के एक मंत्री और विधायक की आपस में ही जुबानी जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल, दुमका जिले के हंसडीहा में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्र के लिए खरीदे गए स्वास्थ्य उपकरणों की कुछ दिन पहले चोरी हो गई। इसमें करोड़ों रुपए का नुकसान सरकार को हुआ है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हंसडीहा स्वास्थ्य केंद्र से 25 करोड़ रुपए के उपकरणों की चोरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस कुछ क्यों नहीं बोलते हैं।

पढ़ें; आज 4500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदीप यादव की बातों पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हंसडीहा स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना हुई है, यह सच बात है लेकिन 25 करोड़ रुपए की चोरी बात बिल्कुल झूठ है। स्वास्थ्य केंद्र में 70-80लाख रुपए के उपकरणों की चोरी हुई है। मंत्री ने कहा कि प्रदीप यादव को सदन में  झूठी बातों से बचना चाहिए। विधायक को प्रूफ करना होगा कि 25करोड़ रुपए की समान की चोरी हुई है। यदि प्रूफ नहीं कर पाए तो प्रदीप यादव को सदन में माफी मांगना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें