फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Assembly Monsoon Session: सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 विवाद पर सत्तापक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Mon, 25 Aug 2025 02:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को विपक्षी हंगामे के बीच शुरू हुआ। सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 विवाद को लेकर विपक्ष ने वेल में उतरकर नारेबाजी की, जबकि सत्ता पक्ष के विधायक भी जवाबी हमले में सामने आए।
 
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को विपक्षी हंगामे के बीच शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 से जुड़े विवादों को लेकर विपक्षी विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान वेल में उतरकर लगातार नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप था कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर सरकार चुप्पी साधे हुए है और रिम्स-2 की भूमि को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं दी जा रही है।

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

विपक्ष के तेज तेवर को देखते ही सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में पहुंचे। इसके बाद सदन का माहौल और गरमा गया और दोनों पक्षों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही बाधित हो गई। शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून सत्र और भी गरम होने की संभावना है। विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर है, जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाबी हमलों से घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें