फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election Result 2024: झामुमो की बढ़त पर कल्पना सोरेन की जताई खुशी, कहा- लोगों ने विकास को चुना

Sat, 23 Nov 2024 03:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह

सार

Jharkhand Assembly Election 2024 Result: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो 30 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि चार सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन और गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं। झामुमो ने पिछले चुनाव में 48 सीटें जीती थीं। 
विज्ञापन
कल्पना सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बढ़त मिलने पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने विकास को चुना है। लोगों ने हेमंत सोरेन को आशीर्वाद दिया है और जनता की सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। 
विज्ञापन

  झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों के नतीजों का एलान हो रहा है। यहां फिलहाल झामुमो नीत गठबंधन की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। यहां इस बार दो चरणों में मतदान कराए गए थे। 13 और 20 नवंबर को मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था। आज जब मतगणना हुई, तो पहले एनडीए आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया मगर जैसे-जैसे समय बीता सभी आंकड़े बदल गए। यहां विपक्षी गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रहता दिखाई दे रहा है।

कल्पना सोरेन गांडेय से लड़ रहीं चुनाव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह की गांडेय सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं। कल्पना पहली बार की विधायक हैं और वह 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर राजनीति में आई थीं। उन्होंने ने एनडीए गठबंधन से भाजपा के प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था। अब इस चुनाव में झामुमो नेत्री के सामने भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को उतारा है। मुनिया 2010-11 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जमुआ पूर्वी भाग से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद दो बार जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं। जून 2023 में मुनिया देवी भाजपा में शामिल हुई थीं। कल्पना मुर्मू सोरेन नौ हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें