फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर बोले- कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना

Mon, 02 Dec 2019 10:45 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिमडेगा
विज्ञापन
Ravishankar Prasad - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस जटिलता पैदा करती है। प्रसाद ने झारखंड के सिमडेगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड भी एक उदाहरण है। राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। जब झारखंड एक अलग राज्य बन गया तो कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ-(पूर्व) मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए।

प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। कोडा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें