फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: झारखंड में चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, बहकाने वाले वीडियो पोस्ट करने का लगा आरोप

Mon, 11 Nov 2024 02:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बताया गया है कि यह एफआईआर रांची के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दायर हुई है। इसमें झारखंड भाजपा पर आचार संहिता और अन्य कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची में राज्य की भाजपा इकाई पर एफआईआर दर्ज की है। रांची पुलिस ने कांग्रेस से शिकायत मिलने के बाद भाजपा पर यह केस दर्ज किया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने झारखंड भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर गलत और बहकाने वाले वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। इसी के मद्देनजर रांची पुलिस ने पार्टी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग (ईसी) को 10 नवंबर 2024 को कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से शिकायत मिली है। इसमें आरोप लगाया है कि एक्स पर BJP4Jharkhand हैंडल से कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जो कि झूठे और बहकाने वाले हैं। इस शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में कथित तौर पर निराधार आरोप लगाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके और उन्हें विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को वोट देने से रोका जा सके। 

कांग्रेस नेता ने चिट्ठी में यह भी कहा कि इन वीडियोज में झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं को लेकर कई गलत आरोप लगाए गए हैं और बयान भी दिए गए हैं। झारखंड भाजपा के पेज पर यह वीडियो 9 नवंबर को पोस्ट किए गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह एफआईआर रांची के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दायर हुई है। इसमें झारखंड भाजपा पर आचार संहिता और अन्य कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने इन्हें आपत्तिजनक पोस्ट्स करार देते हुए आईटी कानून की धारा 69(ए) के तहत इन्हें हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी संदेश भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें