फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अमित शाह का झामुमो पर हमला, कहा- झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे सीएम हेमंत सोरेन

Mon, 11 Nov 2024 04:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में चुनाव अभियान तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सरायकेला में जनसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो वह घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर निकालेंगे। साथ ही घुसपैठियों की ओर से हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए समिति बनाई जाएगी। इसके अलावा आदिवासी महिलाओं से शादी करने पर घुसपैठियों को होने वाले जमीन हस्तांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में आदिवासी आबादी घट रही है। घुसपैठिये हमारी बेटियों से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं। अगर घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं तो हम उन्हें जमीन के हस्तांतरण को रोकने के लिए कानून लाएंगे। हम घुसपैठियों की पहचान करने, उन्हें बाहर निकालने और उनके द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति भी बनाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि जब चंपई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो उनका अपमान किया गया और हेमंत सोरेन ने उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस और राजद नेताओं पर खुद के विकास के लिए काम करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर झामुमो गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। झामुमो सरकार 1,000 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले, 300 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले, 1,000 करोड़ रुपये के खनन घोटाले और शराब घोटाले के पीछे थी। इसके अलावा वह केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये खा गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनी तो हम तय करेंगे कि अगर केंद्र एक रुपया भेजता है तो राज्य उसमें 25 पैसे और जोड़े ताकि लोगों तक 1.25 रुपये पहुंचें।

झारखंड में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों को भी कुछ सीटें दी है, जिसमें आजसू के साथ-साथ जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं। वहीं राज्य के सत्ताधारी गठबंधन को लेफ्ट की पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें