फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में उच्च न्यायालय से एनोस एक्का को नहीं मिली राहत

Tue, 25 Aug 2020 08:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
एनोस एक्का (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामले में सात वर्ष कैद की सजा पाए झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को उच्च न्यायालय से सोमवार को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए मामले पर अंतिम बहस करने की ही बात कही।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एके चैधरी की पीठ ने एनोस एक्का की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। पीठ ने इस मामले में अंतिम बहस करने की बात कही।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और भाई गिदियन एक्का को सीबीआई की विशेष अदालत ने सात-सात वर्स के कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सजा के खिलाफ तीनों ने उच्च न्यायालय में अपील याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें