फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सिगरेट मांगने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या; काली पूजा पंडाल के पास वारदात

Tue, 10 Nov 2026 02:49 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना काली पूजा पंडाल के पास हुई। पुलिस को मौके से ताश की गड्डियां मिली हैं।
विज्ञापन
आदित्यपुर में बेखौफ अपराधी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी जुलूमटांड़ में बीते सोमवार देर शाम गोली मारकर सोनू कुमार नामक युवक की हत्या कर दी गई। घटना काली पूजा पंडाल के समीप हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने की बात सामने आ रही है। वहीं, घटनास्थल से ताश की गड्डियां मिलने के बाद पुलिस जुआ खेलने के दौरान विवाद होने की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग

थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। इस घटना के बाद सतबोहनी जुलूमटांड़ समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। काली पूजा पंडाल के समीप हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें