रांची के बाहरी इलाके में शनिवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने और उसके बाद पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा तुपुदाना थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रांची से खूंटी जा रही बस पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक का इलाज चल रहा है।