फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तेल टैंकर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, स्कूली बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत; कई घायल

Fri, 02 Jan 2026 04:03 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: बताया जा रहा है कि ऑटो बरहेट से बरहरवा की ओर जा रहा था और उसमें महिलाएं व बच्चे सवार थे। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही विपरीत दिशा से आ रहे तेल टैंकर से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
तेल टैंकर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहेबगंज जिले के बरहेट–बरहरवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरे ऑटो और तेल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास हुआ, जिसमें एक स्कूली बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग इधर-उधर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

इधर, अस्पताल में इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में बरहरवा और रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


पढे़ं; चलती कार बनी आग का गोला, जलकर पूरी तरह से हुई खाक; सवारों ने कूद कर बचाई जान

पुलिस जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और शव उठाने से रोक दिया। मृतकों की पहचान बड़ा रांगा निवासी 30 वर्षीय समरा साह, घटियारी गांव की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन तथा डाहूजोर गांव की छह वर्षीय स्कूली बच्ची शांति हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बच्ची की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो बरहेट से बरहरवा की ओर जा रहा था और उसमें महिलाएं व बच्चे सवार थे। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही विपरीत दिशा से आ रहे तेल टैंकर से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें