फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी; जानें

Mon, 01 Sep 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

IG साकेत कुमार सिंह ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जो भी नक्सली क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के 9 नक्सलियों ने सोमवार को लातेहार समाहरणालय के सभागार में आयोजित समारोह में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो और 5 लाख का इनामी रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु, मुकेश राम, 3 लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु शामिल हैं। नक्सलियों के साथ पुलिस ने 5 एके-47 राइफल, अन्य 7 राइफलें और 1800 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

समारोह के दौरान सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (IG) साकेत कुमार सिंह, अभियान IG माइकल राज एस, पलामू IG सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डीआईजी मानवेंद्र तथा लातेहार एसपी कुमार गौरव ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर IG साकेत कुमार सिंह ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जो भी नक्सली क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वहीं अभियान IG माइकल राज ने कहा कि नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहिए, अन्यथा अब वे पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे।

उन्होंने इसे झारखंड राज्य की अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया, जहां एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को ऐतिहासिक करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें