फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लातेहार में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

Wed, 04 Apr 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले के भार्गव में सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ सेरेंदाग जंगल में हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि सेरेंदाग जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 को ढेर कर दिया। 

हालांकि अभी झारखंड पुलिस ने ऑपरेशन में चार नक्सली मारे जाने की पुष्टि की है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में दो AK-47 भी बरामद की हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन मेें कई नक्सलियों को गोली लगी है, जिनके शवों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि हाल के कुछ वर्षों में नक्सली हिंसा की समस्या अधिक गंभीर तरीके से उभरी है और यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर रही है। यह समस्या अब इतना गंभीर रूप ले चुकी है कि आए दिन नक्सली हमले में देश के जवानों के शहीद होने की खबरें आती हैं। इस समस्या को हल करने को लेकर पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सल प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल से दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें