झारखंड के लोहारडागा के एक स्कूल में प्रसाद खाने के बाद 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर अस्पताल में डॉ. एसएस खालिद ने बताया कि अभी तक 40 बच्चों को भर्ती किया जा चुका है। एक-दो बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है, सभी का उचित इलाज किया जा रहा है।