फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सड़क हादसों में सीआईएसएफ के दो जवानों और तीन अन्य की मौत; 10 गंभीर रूप से घायल भी हुए

Tue, 18 Apr 2023 09:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10 अन्य घायल भी हुए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पतरातू में एनटीपीसी-जेवी पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में तैनात सीआईएसएफ के दो कर्मी एक वाहन की चपेट में आ गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सीआईएसएफ कांस्टेबल की पहचान धर्मपाल (30) और अरविंद एम के रूप में हुई है। अरविंद की उम्र भी 30 साल ही थी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10 अन्य घायल भी हुए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें