फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया- 26 हजार शिक्षकों की भर्ती 5 सितंबर तक सुनिश्चित करें

Tue, 25 Jun 2024 01:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रांची

सार

झारखंड के मुख्मंत्री ने 26 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को 5 सितंबर तक राज्य में भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समीक्षा बैठक लेते हुए - फोटो : X/@JharkhandCMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को अधिकारियों को 5 सितंबर तक राज्य में 26 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, ''शिक्षकों की भर्ती की सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय विषयों की पढ़ाई शुरू की जायेगी।'' मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय भाषाओं के 3 हजार 538 पदों और क्षेत्रीय भाषाओं के 8 हजार 418 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें