केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। झारखंड समेत देश में मोदी की लहर को खारिज करते हुए कहा कि मोदी लहर नहीं है, मोदी जहर है।
साथ ही उन्होंने भाजपा नेता पर कभी सत्य नहीं बोलने का भी आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जो व्यक्ति कभी सही नहीं बोलता है, उसके आरोपों पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव अपने विकास कार्यों की दम पर लड़ रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं और योगदानों की बदौलत कई राज्यों ने विकास किया है।