फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सांसद निशिकांत दुबे का दावा, राज्यसभा चुनाव में सरयू राय भाजपा प्रत्याशी को देंगे समर्थन

Sun, 14 Jun 2020 10:11 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरयू राय
विज्ञापन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने को सहमत हुए हैं। पूर्व भाजपा नेता राय के समर्थन के साथ भाजपा अपने प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में भाजपा के 25 विधायक हैं और उसे एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए अभी दो और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। दुबे ने ट्वीट किया, 'मैंने सरयू राय जी से उनके पुराने मित्र दीपक प्रकाश का समर्थन करने का अनुरोध किया। मेरा अनुरोध स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।'


इसकी प्रतिक्रिया में राय ने ट्वीट किया, 'निशिकांत जी का ट्वीट मायने रखता है। मैं और भ्रमित नहीं हूं।'

इस बारे में जब राय से संपर्क किया तो निर्दलीय विधायक ने कहा कि वह भाजपा के अनुरोध पर 'सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया' दे रहे थे। हालांकि, सरयू राय की इस घोषणा के बाद झारखंड में राजनीतिक गहमा-गहमी बढ़ गई है। उनका समर्थन देने का फैसला करना भाजपा के लिए तो राहत की खबर है, लेकिन कांग्रेस की इससे चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


राय ने कहा है कि वो कभी भी भाजपा के विरोधी नहीं रहें हैं। पार्टी के कुछ नेताओं के गलत कार्य करने से नाराज होकर उन्होंने विरोध किया है। वहीं, उनके इस समर्थन के बाद भाजपा में फिर से शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। 

बता दें कि पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सरयू राय को भाजपा से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया गया था। इसके बाद 13 दिसंबर को राय ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सरयू राय ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें