फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गुमला में वृद्ध दंपती को शराबियों ने पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 16 Nov 2020 08:52 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले में शराब के नशे में धुत कुछ शराबियों  ने वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्ठा गांव के समीप रविवार देर शाम शराबियों ने 70 वर्षीय सैनी गोप व 65 वर्षीय फुलो देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने बताया, ‘गांव के समीप ही कुछ लोग शराब पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसी विवाद के चलते नशे में धुत लोगों ने वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें