फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के दुमका में माओवादियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4-5 नक्सलियों को भी लगी गोली

Sun, 02 Jun 2019 09:36 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Wreath laying of SSB Neeraj Chhetri - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के दुमका में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में 4-5 नक्सलियों को भी पुलिस की गोलियां लगी है। पुलिस ने नक्सलियों के घायल होने की बात कही है, जबकि उनके मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। घायलों में एक जवान को इलाज के लिए विमान से रांची ले जाया गया है, जबकि अन्य जवानों का दुमका में इलाज चल रहा है। शहीद जवान नीरज छेत्री को एसएसबी के जवानों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


 



दुमका पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस ने अभियान शुरू किया था। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए हैं। चार अन्य जवान भी घायल हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में रविवार तड़के मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के अनुसार एसएसबी के जवान जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की गोली लगते ही जंगल में भागे नक्सली

Police-Naxal encounter in Dumka - फोटो : ANI
एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें चार से पांच नक्सलियों को गोली लगी है। हालांकि वे सभी जंगलों में भाग गए। शहीद जवान का नाम नीरज छेत्री, जबकि घायल होने वाले जवानों के नाम राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार बताए गए। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है, वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान नीरज छेत्री को एसएसबी के जवानों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। 
 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें