फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारदगा में धमाका: कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का शिविर नष्ट किया

Fri, 11 Feb 2022 12:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहारदगा

सार

दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
crpf - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोहारदगा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह धमाका बुलबुल-पेशरार इलाके में हुआ। इसी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक शिविर को नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। पूरे इलाके में नक्सलियों की तलाशी का गहन अभियान चल रहा है। 

यह इलाका पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल के जंगल में आता है। धमाके में घायल जवानों के नाम दिलीप कुमार और नारायण दास बताए गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों सीआरपीएफ की कोबरा 203 बटालियन के जवान हैं। दिलीप का एक पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। जबकि नारायण दास को शरीर पर कई जख्म हैं। नारायण दास ओडिशा के रहने वाले हैं जबकि दिलीप जम्मू के निवासी हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीआईजी वीरेंद्र के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ गुमला के बिशनपुर के आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा था। अभियान समाप्त हो गया था और जवान वापस लौट रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह 9:22 पर यह घटना घटी। 

भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का हथियारबंद दस्ता पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन की टीम छापेमारी अभियान में निकल चुकी थी। नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार से ही जोरदार अभियान चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें