फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं केंद्र का बीपीएल मंत्रीः जयराम रमेश

Sat, 14 Sep 2013 06:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि वह केंद्र सरकार के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के मंत्री हैं। अगर झारखंड का मंत्री होता तो बात कुछ और होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं कि नेत्रदान के लिए फॉर्म के दो सौ रुपए भी दे सकें।

जयराम रमेश यहां बृहस्पतिवार को एक आईकैंप 'रन फॉर विजन कार्यक्रम' में आए थे। उन्होंने कार्यक्रम में नेत्रदान की घोषणा के साथ ही जरूरी कागजात भी भरे।

उन्होंने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा है कि उनका अंतिम संस्कार सारंडा में हो। इस दौरान उन्होंने लातेहार आईकैंप के मरीजों को चश्मा भी दिया।

रमेश ने झारखंड की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य हालात बेहतर नहीं है और राज्य इस पर गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया कि एनआरएचएम के तहत झारखंड को 700 करोड़ की राशि दी गई थी लेकिन केवल 400-500 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें