फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलामू: विधायक आवास के पास हत्या मामले में नामजद आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Wed, 16 Sep 2026 04:49 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू

सार

पलामू के हुसैनाबाद में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक आवास के पास हुई ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या के मामले में एक नामजद आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग बालक को भी अपने संरक्षण में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


हुसैनाबाद के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी से इस सफलता को हासिल किया है। शुक्ल ने बताया कि 2 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे कचरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के तुरंत बाद हुसैनाबाद थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी। एक विशेष छापामारी दल बनाया गया, जो आरोपियों की धरपकड़ के लिए ठिकानों पर अपनी दबिश दे रहा था।

संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर नामजद अभियुक्त साकेत पाठक (25)  को गिरफ्तार कर लिया। साकेत पाठक से की गई सघन पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े अन्य संदिग्धों के नाम भी उजागर हुए। इसके बाद पुलिस टीम ने अंकित कुमार (21) और अमन सिंह (19) को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन


मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और अहम सुराग हासिल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें