फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, 15 लाख रुपये और जेवरात लूटकर फरार

Sat, 26 Sep 2026 04:51 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हजारीबाग के चौपारण में पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण कारोबारी के घर और दुकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाया। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट के बाद आरोपी लगभग 15 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड पर शुक्रवार देर रात पांच नकाबपोश अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण दुकान संचालक राजेश कुमार के घर और सामने स्थित दुकान में धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये नकद व जेवरात लूट लिए। वारदात के दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के हाथ पैर बांधकर उन्हें बंधक बनाया और विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के बांध दिए हाथ पैर
पीड़ित व्यवसायी राजेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे पांच नकाबपोश बदमाश घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे पिछले दरवाजे से भीतर दाखिल हुए। बदमाशों ने सबसे पहले छत के कमरे में सो रहे उनके बेटे निखिल की कनपटी पर पिस्तौल रखी और उसे अपने माता-पिता को जगाने के लिए विवश किया। इसके बाद, अपराधियों ने परिवार के सभी सदस्यों को हॉल में एकत्र किया और उनके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने तिजोरी और अलमारी की चाबियां मांगीं। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध जताया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने घर तथा सामने स्थित आभूषण दुकान के लॉकर जबरन खुलवाए।

डेढ़ घंटे तक अपराधियों ने मचाया तांडव
नकाबपोश अपराधियों ने तिजोरी, अलमारी तथा दुकान में रखी नकदी और सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के गले में पहने जेवरात भी उतरवा लिए। करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने सभी परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाशों के पास पिस्तौल और चाकू थे। भागते समय वे परिवार के दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। बाद में उन्होंने एक मोबाइल आसपास ही फेंक दिया, जबकि दूसरे मोबाइल फोन को गुरपा-गझंडी क्षेत्र में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बरही के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राधा प्रेम किशोर ने पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली। चौपारण के थाना प्रभारी पंकज कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी राधा प्रेम किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही वारदात में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें