Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन इंजरी हुई है। फिलहाल उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता हैं और कोल्हान क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राज्य सरकार के कई मंत्री अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने पहुंचे। वहीं, उनके विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर किसी को भी मंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।