फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास को ब्रेन इंजरी, अब दिल्ली लाने की तैयारी; बाथरूम में गिरने से हुए थे घायल

Sat, 02 Aug 2025 09:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
रामदास सोरेन को दिल्ली लाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन इंजरी हुई है। फिलहाल उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

 



पढ़ें: चतरा में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू, किसानों को तकनीक, बाजार और योजनाओं से जोड़ने की पहल

 

रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता हैं और कोल्हान क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राज्य सरकार के कई मंत्री अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने पहुंचे। वहीं, उनके विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर किसी को भी मंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें