झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में विस्फोटक की खेप ले जाया जा रहा है। पुलिस को आशंका थी कि इस विस्फोट का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से 3000 जिलेटिन की छड़ें और 1800 डेटोनेटर बरामद किए हैं।
3000 gelatine sticks and 1800 detonators recovered from a car in Jharkhand's Giridih district— ANI (@ANI_news) December 20, 2016