झारखंड के केरेडारी स्थित जोको गांव के अमूल वर्मा (पिता बसंत वर्मा) और उसके बहनोई ने पड़ोसी गांव की 15 वर्षीया युवती का अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने उसे नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर चार जुलाई को जबरन बाइक से रांची ले गये और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
बंधक बना 10वीं की छात्रा से 3 महीने तक रेपयुवती के परिजन मामला दर्ज कराने केरेडारी थाना गये, तो थानेदार ने एफआइआर दर्ज करने से इनकार किया। सोमवार को पीड़िता के साथ परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे।
पीड़िता ने एसपी के नाम अपने आवेदन में कहा कि,' चार जुलाई को हम केरेडारी चौक जा रहे थे। इसी दौरान जोको के अमूल वर्मा और उसके बहनोई मोटरसाइकिल से मेरे करीब आये। मुझे नर्स में नौकरी और अच्छी जिंदगी देने की बात कह कर मोटरसाकिल पर बैठाने लगे।'
फेसबुक की इस प्रेम कहानी ने उड़ाए पुलिस के होश!मैंने इसका विरोध किया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरन बाइक पर बैठा कर रांची के पास एक गांव में ले गये। वहां मेरे साथ दुष्कर्म के साथ मारपीट की गयी।