झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में भाजपा के विजय रथ को रोक दिया गया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि, चुनाव में हेमंत कैबिनेट के चार मंत्रियों को करारी हार देखनी पड़ी।
देवी को अप्रैल 2023 में कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण उनके पति जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद मंत्री बनाया गया था।
इन इलाकों में झामुमो की जबरदस्त जीत
झारखंड के छह क्षेत्रों कोल्हान, संताल, कोयलांचल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू में से पांच में झामुमो और इंडिया गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है जो झारखंड के 24 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले कोई भी सरकार लगातार दो बार सत्ता में नहीं आ सकी थी।
भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों पर नुकसान
दूसरी ओर, भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों के नुकसान पर 21 सीट ही जीत सकी, जबकि 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। एनडीए की दूसरी बड़ी सहयोगी पार्टी आजसू दस सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन एक सीट ही जीत सकी। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो खुद चुनाव हार गए।