लड़के का अपहरण 3 मार्च को शाम करीब 7.45 बजे किया गया था, जब वह बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने 4 मार्च को बरियातू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक गौशाला में लटका दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव में हुई इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि जमीन को लेकर व्यक्ति और उसकी बहन के परिवार के बीच दुश्मनी थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इस बीच राजधानी रांची में आठ साल के लड़के का फिरौती के लिए अपहरण करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लड़के का शव सात मार्च को रांची के नगरी थाना क्षेत्र के लालगुटवा तालाब के पास एक बोरे में मिला था।
बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था घर से बाहर
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार पांडा के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पिता राजू गोप के पूर्व किराएदार थे। उन्होंने कहा कि लड़के का अपहरण 3 मार्च को शाम करीब 7.45 बजे किया गया था, जब वह बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने 4 मार्च को बरियातू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते किया बच्चे का अपहरण
गोप ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि उसके बेटे को एक व्यक्ति ने कार में खींच कर अगवा कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि लड़के ने उस आदमी को पहचान लिया, क्योंकि वह उनका पूर्व किराएदार था। लड़के ने कार से बाहर आने की कोशिश की। उस आदमी ने लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि उसने फिरौती के लिए ऐसा किया क्योंकि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।