फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम शिबू सोरेन और पत्नी कोरोना संक्रमित, हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

Sat, 22 Aug 2020 06:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
shibu soren
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और माता रूपी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और माँ की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों घर में पृथक-वास में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिखा, देश और झारखण्डवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और माँ हम सभी के बीच होंगे। 

शुक्रवार देर रात्रि झामुमो अध्यक्ष 76 वर्षीय शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रुपी समेत शिबू के आवास के सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उसके बाद वे सभी घर में ही पृथक-वास में चले गए।

शिबू सोरेन और उनके परिजनों व सहयोगियों के कुल 29 नमूने शिबू के आवास से जांच के लिए एकत्रित किए गए थे जिनमें से सात को संक्रमित पाया गया है। 

इस बीच आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एक संदेश में शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुंडा ने ट्वीट किया, ‘‘श्रद्धेय गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी और उनकी पत्नी रूपी सोरेन जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। भगवान से आप लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तीसरी बार फिर उनके बेटे हेमंत सोरेन की व उनके साथ मुख्यमंत्री आवास पर रह रहीं उनकी पत्नी और अन्य परिजनों की भी सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी।

हेमंत सोरेन और उनकी कैबिनेट के 10 सहयोगी पहले से ही घर में पृथक-वास में हैं क्योंकि 18 अगस्त को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए थे जिन्हें उसी दिन रात्रि में कोरोना संक्रमित पाया गया था। बन्ना गुप्ता रिम्स में भर्ती हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें