फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को एम्बुलेंस नहीं, टेंपो से भेजा रहा', पूर्व CM मरांडी का तंज

Fri, 18 Jul 2025 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: मरांडी ने कहा कि जो मंत्री खुद अपनी पीठ थपथपाते फिर रहे हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की हालत बद से बदतर कर दी है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिल पा रही। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है?
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की हालत ऐसी हो गई है कि सड़क हादसे में घायल मरीज को एम्बुलेंस की जगह टेंपो से अस्पताल भेजा जा रहा है, और स्वास्थ्य मंत्री इसे उपलब्धि मानकर पीठ थपथपा रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि जो मंत्री खुद अपनी पीठ थपथपाते फिर रहे हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की हालत बद से बदतर कर दी है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि गरीबों और ज़रूरतमंदों को सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिल पा रही। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है?

विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस ने जारी की 55 नक्सलियों की सूची, 8.45 करोड़ का है इनाम; 10 ने किया सरेंडर

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि चमकाने में लगी है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार में हालत यह है कि मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपने या परिजनों का इलाज सरकारी अस्पतालों में करवाने का साहस नहीं कर पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें