फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से जेल में बंद था अफ्रीका का विदेशी युवक, रिहाई होते ही बोलने लगा भोजपुरी, पुलिस रह गई हैरान

Tue, 22 May 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
विज्ञापन
रांची की जेल में बंद एक विदेशी कैदी ने सबको उस वक्त हैरान कर दिया जब वह रिहाई के दौरान अचानक भोजपुरी भाषा बोलने लगा। उसने कहा कि कस्टडी से निकल के कस्टडी में आ गइनी, अब हम न रहब इहां। बता दें कि एमानुएल ओनियेका ओकपारा अफ्रीका के घाना के रहने वाले हैं। वह पिछले तीन साल से रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद थे। लेकिन जब बुधवार को उन्हें रिहा किया गया तो वह अचानक भोजपुरी बोलने लगे। रिहाई के बाद भी एमानुएल को रांची पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्हें दूतावास स्तर से कार्रवाई पूरी होने के बाद घाना भेजा जाएगा।   
विज्ञापन


रिहाई के बाद जब एमानुएल को पुलिस थाने लेकर पहुंची तो वह कहने लगा कि हम कस्टडी से निकलकर कस्टडी में ही आ गईनी। इ बात ठीक नइखे। इस दौरान पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने पूछा कि यह भाषा उसे कहां से आई तो उसने बताया कि उसने जेल में रहने के दौरान यह भाषा सीखी है। 

एमानुएल को सन 2014 में सजा हुई थी। सितंबर 2017 में ही उसका तीन साल की सजा पूरी हो गई थी। लेकिन बेलर नहीं मिलने की वजह से वह रिहा नहीं हो पा रहा था। एमानुएल ने साइबर फ्रॉड किया था जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस आरोप में उसे 3 साल की जेल और 10हजार रुपए जुर्मना लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें